भिलाई। 16 नवम्बर, 2022, (सीजी संदेश) : लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट द्वारा बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के लिये बाल मेला का आयोजन किया गया, बच्चों के बीच ग्रुप बनाकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमे कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, चॉकलेट रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, आलू दौड़, कंची दौड़, बोरा दौड़, फुगड़ी, इन-आउट आदि प्रमुख हैं।
सर्वप्रथम भारत माता एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट लायन अनिता अग्रवाल, क्लब प्रेसीडेंट सरोज अग्रवाल एवं क्लब कोषाध्यक्ष लायन भारती अग्रवाल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए आशीर्वचन दिये। अनिता अग्रवाल ने कहा कि, बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं, इनका मन कोरे कागज जैसा होता है जिस पर हम संस्कारों की स्याही बनाकर अच्छे विचार एवं अच्छी इबारत लिख सकते हैं, बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं, जिसे तराशकर हम मनचाहा आकार दे सकते हैं। संस्कारों के बीज बो सकते हैं।
बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां तैयार की थीं जिसे उन्होंने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात बच्चों को गेम्स कराए गये। बच्चों के लिये उनकी पसंद अनुसार खाने पीने का इंतजाम किया गया था। बुढ़िया के बाल (बॉम्बे मिठाई) का बच्चों एवं बड़ों ने लुत्फ उठाया, बड़ों ने भी अपना बचपन याद किया। बच्चों को उनकी प्रतिभा अनुसार बहुत सारे गिफ्ट्स भी प्रदान किया गए, टीचर्स को भी उपहार प्रदान किये गये। अंत मे बच्चों, टीचर्स, एवं क्लब की सदस्यों ने सबके साथ खेलकर एवं डांस करते हुए बहुत एन्जॉय किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट देखकर सभी अभिभूत थे। इस अवसर पर लॉयन ऊषा अग्रवाल, प्रमिला मित्तल, सरोज दिनोदिया, बिमला अग्रवाल, मंजू बंसल, बबिता सोनी, सुनीता बल्लेवार एवं प्रभा पटेल आदि सदस्य उपस्थित थे।