भिलाई 1 सितंबर 2026। भिलाई-3 में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) तथा परिवार न्यायालय की स्वीकृति और शुभारंभ होने पर अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई-3 ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के प्रति आभार जताया। सोमवार को दोनों न्यायालयों का उद्घाटन बिलासपुर उच्च न्यायालय से मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया था। इस अवसर पर पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे।
अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई-3 के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शाल एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। संघ की ओर से भिलाई-3 में एडीजे कोर्ट एवं परिवार न्यायालय प्रारंभ किए जाने पर कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी से भी मुलाकात कर न्यायालयों की स्थापना के लिए आभार व्यक्त किया। अधिवक्ता संघ ने बताया कि भिलाई-3 में इन न्यायालयों के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को न्यायिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और उन्हें दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश शुक्ला, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नेतराम देवांगन, राजेश सिंह एवं राजेंद्र सिंह भल्ला उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायाधीश का अधिवक्ता संघ ने जताया आभार,,,,भिलाई-3 में एडीजे कोर्ट एवं परिवार न्यायालय
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



