भिलाई, 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। भिलाई निवासी जी. सुरेश पिल्लई (बाबे ) को भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, सुरेश पिल्लई बांग्लादेश के ढाका में 18 से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली IHF ट्रॉफी सीनियर वुमेन्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।
इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, भूटान, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी। एसोसिएशन ने उन्हें 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं, जहां ब्रीफिंग और यात्रा संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
भिलाई के खेल जगत में इस नियुक्ति से हर्ष का माहौल है। जी.सुरेश पिल्लई बाबे लंबे समय से हैंडबॉल के विकास से जुड़े रहे हैं।



