भिलाई 18 जनवरी (सीजी संदेश)।रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा ने छेरछेरा पर्व के अवसर पर घर घर जाकर लोगों के साथ पारंपरिक त्यौहार मनाया और दान मांगे।छेरछेरा एवं संक्रांति के अवसर पर मरोदा सेक्टर वासियों को बधाई दी। महापौर शशि सिन्हा ने इस पर्व पर पारंपरिक तरीक़े से मनाया तथा सभी जनता के साथ लोक पर्व का आनंद लिए। कांग्रेस नेत्री अनूपमा गोस्वामी ने कहा कि हमारा पारंपरिक त्यौहार है मुख्यमंत्री के आह्वान पर हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। विलुप्त होती त्योहारों को फिर से एक नया आकार मिला है हर परंपरा एवम् त्यौहार को बड़े हर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। पूरे रिसाली क्षेत्र में घर-घर जाकर छेरछेरा पर्व पर धान, चावल सहित अन्य सामग्री का दान दिया गया। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें कोई बड़ा छोटा का भेद नहीं होता है। सभी वर्गों के लोग इस दिन भिक्षा मांगते हैं इसकी शुरुआत भगवान भोलेनाथ में अन्नपूर्णा माता से भिक्षा मांगकर की थी जो आज निरंतर चल रहा है।
महापौर ने रिसाली मे दान मांग कर मनाया पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा,,,,, महिलाओं की टोली ने दी घर-घर दस्तक
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment