भिलाई। 09 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तत्काल प्रभाव से नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे नई जिम्मेदारी दी है। भिलाई – चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही महापौर निर्मल कोसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी है। श्री कोसरे ने अपनी इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल राव, राजेन्द्र पाल गौतम, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, डॉ चरणदास महंत, अनुसूचित जाति छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनील कुमार सहित कांग्रेस के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री कोसरे ने कहा कि अपनी पद की जिम्मेदारी और गरिमा बना के रखूंगा। पूरे प्रदेश पर जल्द से जल्द दौरा करूंगा, कांग्रेस को मजबूत करना कि मेरा लक्ष्य है, सारा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित है। एक गांव के गरीब परिवार के शिक्षक को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है इसके लिए मैं पार्टी का हमेशा ऋणी रहूंगा।



