भिलाई। 05 दिसंबर, 2022 (सीजी संदेश) : वालीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 25वीं यूथ नॅशनल वालीबाल प्रतियोगिता, पुरुष एवं महिला, का आयोजन पन्ना मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 16 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ की टीमें (पुरुष / महिला) इस प्रतियोगिता में भाग लेगी| इस हेतु दिनांक 11 दिसंबर (रविवार), सुबह 9.00 बजे पंत स्टेड़ियम वालीबाल काम्प्लेक्स, सेक्टर-1, भिलाई में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है | छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त इच्छुक खिलाडी जो 01.01.2004 के बाद जन्मे हो और इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वो 11दिसंबर को सुबह 09.00 बजे तक अपनी उपस्थिति पंत स्टेड़ियम वालीबाल काम्प्लेक्स, सेक्टर-1 में दर्ज करें और चयन प्रतियोगिता के लिए अपना नाम रजिस्टर करावे | चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडी (पुरुष / महिला) द्वारा अपनी आयु सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का लाना अनिवार्य है :
1. जन्म प्रमाण पत्र (मूल प्रति)- नगर पालिका अथवा निगम द्वारा प्रदत, अथवा
2. चिकित्सिकीय प्रमाण पत्र (भारत सरकार द्वारा अनुमोदित अस्पताल), अथवा
3. शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी प्रमाण पत्र (जारी किया गया प्रमाण पत्र कम से कम २ साल पहले जारी किया हुआ होना चाहिए), अथवा
4. मान्य पासपोर्ट (पासपोर्ट के साथ जन्म प्रमाण पत्र (मूल प्रति) आवश्यक है)|
(उपरोक्त दर्शाये गए दस्तावेजों में से कोई एक के साथ आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लायें)
5. जो खिलाडी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) रायपुर से इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वह सभी ऊपर दर्शाये दस्तावेजों के अलावा अपने संस्था से अनुमति पत्र एवं अपने शिक्षण संस्थान से आयु प्रमाण एवं प्रवेश संख्या की सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य है |
नोट : खिलाडी द्वारा उपरोक्त दस्तावेज़ लेकर नहीं आने पर चयन प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जायेगा |
अन्य जानकारी एवं सुविधा के लिए श्री आनंद चौरसिया, मो.क्र. 7389480808 और श्री ललन, मो.क्र 9977212575 से संपर्क कर सकते हैं |