भिलाई तीन 16 सितंबर 2026। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितबर से लेकर 17 अक्टूबर के बीच जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने का कार्यक्रम किया जा रहा है । विकसित भारत 2047 का सामूहिक सकल्प लेना साथ ही भारत शासन एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य,छत्तीसगढ़ शासन जनसपर्क विभाग से प्राप्त निर्देश तथा जिला प्रशासन दुर्ग से यथा प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा द्वारा पुरानी थाना भिलाई-03 परिसर में “आर्शिवाद का दिया” प्रज्जवलित करने का कार्यक्रम दिनाक 17 सितंबर 2026 को मध्यान्ह काल की समाप्ति उपरांत से लेकर सायकाल तक किया जायेगा I इसके पूर्व निगम कार्यालय मे सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया जायेगा। निगम के सभी वाहनों और मशीनो का भी सम्मान सहित पूजन के पश्चात महापौर श्री निर्मल कोसरे, सभापति श्री कृष्णा चद्राकर एवं समस्त एमआईसी सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों पार्षदों की उपस्थिति में कर्मवीरों का सम्मान भी किया जायेगा। निगम कमिश्नर श्री डी एस. राजपूत ने इस संबंध में सपूर्ण निगम क्षेत्रवासियों से अपील करते हुये कहा कि “आर्शिवाद का दिया” कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक घर से एक दीपक प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को सफल बनाये ।
भिलाई-03 चरोदा निगम करेगा सेवा सकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



