भिलाई। 08 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : आज दिनांक 08 अक्टूबर दिन गुरुवार को भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की टीम अध्यक्ष एच.एस. मिश्रा एवं महासचिव डी. के. सिंह के नेतृत्व में सांसद विजय बघेल से मिल कर 2021 से लंबित 39 माह के एरियर्स की राशि एवं भिलाई इस्पात संयंत्र (सेल) के लंबित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर सभी लंबित मुद्दों के निवारण हेतु एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन के साथ ही सेल चेयरमैन को दिया गया ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया सभी पदाधिकारियों ने सांसद विजय बघेल से निवेदन किया कि इन सभी मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक प्रयास करें प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि सेल वेतन समझौता सिर्फ भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का मुद्दा नहीं पूरे देश के सेल कर्मचारियों का मुद्दा है अतः आप इसको इस्पात मंत्री एवं श्रम मंत्री से चर्चा कर शीघ्र निवारण हेतु गंभीर प्रयास करें सांसद विजय बघेल ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं पर सबसे ज्यादा मुखर हुं सभी फोरम में मैं इन समस्याओं को उठाता रहता हुं, महासचिव डी के सिंह ने भी इससे अपनी सहमति जताई और कहा कि अभी आवश्यक यह है कि आप इसको उपयुक्त फोरम में उठा कर इन सभी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें इस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष एच एस मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह चंदेल, महासचिव डी के सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी जोगेंद्र राव, अशोक पंडा उपाध्यक्ष देशराज प्रसाद, एन के सिंह उपमहासचिव अनिल कुमार जैन, धनीराम सोनवानी वरिष्ठ सचिव वी के पटेल टीका राम साहु सचिव डी एल पटेल, इकबाल सिंह उपस्थित रहे।



