भिलाई 20 सितंबर 2026। भिलाई शहर की होनहार छात्रा बेटी इशिका सिंह को सिडनी यूनिवर्सिटी में टीचिंग एक्सीलेंस एवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के बाद भिलाई सहित राज्य के अन्य स्थान से उनके चाहने वालों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। सर्व समाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।इशिका को सेमेस्टर-1, 2026 में उत्कृष्ट शिक्षण के लिए फीडबैक फॉर टीचिंग स्टूडेंट सर्वे अवार्ड के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वर्क एंड ऑगर्नाइजेशनल स्टडीज (डब्लूओएस) की ओर से प्रदान किया गया। संस्थान की ओर से जारी बधाई संदेश में इशिका की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा गया कि यह पुरस्कार शिक्षण में उत्कृष्टता, विद्यार्थियों के सकारात्मक अनुभव और शिक्षकों के समर्पण को पहचान देने का माध्यम है। अंतरिम हेड ऑफ स्कूल प्रोफेसर अन्या जॉनसन की ओर से जारी संदेश में इशिका को बधाई दी गई। उन्हें पुरस्कार का प्रमाणपत्र भी भेजा गया है, जबकि इसकी हार्ड कॉपी डब्लूओएस प्रशासन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। संस्थान ने विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इशिका के पिता मलकीत सिंह लल्लू सोम लॉजिस्टिक्स के मालिक एवं ट्रांसपोर्ट उद्योग से जुड़े हुए हैं कई संगठनों में महासचिव के पद पर बने हुए है। उनकी माताजी श्रीमती कंबो ग्रहणी तथा भाई सोम सिंह भी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय सोम लॉजिस्टिक्स के डायरेक्टर है। सागर सिंह गिल भिलाई शहर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता ट्रेड यूनियन कौँसील के तरफ से बधाई संदेश दिए हैं। इसके अलावा शिक्षा विद,वकील, डॉक्टर, पत्रकार सहित समाज के अनेक वर्गों ने बधाई एवं शुभकामनाएं इशिका सिंह को फोन के माध्यम से मिल रहे हैं।
भिलाई शहर की होनहार छात्रा बेटी इशिका सिंह को सिडनी यूनिवर्सिटी में टीचिंग एक्सीलेंस एवार्ड,,,,,, बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



