भिलाई। 25 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के. वेंकट राव सेवानिवृत्त हो गए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 के अधिकारी कर्मचारियों ने उनको भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया, अध्यक्षता संस्था प्रभारी डॉ. शिखर अग्रवाल, विशेष अतिथि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयम सिंह थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि शासकीय कार्यों मे सेवारत कर्मचारियों की 62 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त होना एक प्रकिया है। वेंकट राव ने भिलाई-3 में 21 वर्ष तथा इसके पूर्व 11वर्ष तक अविभाजित दुर्ग जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा मे सेवा प्रदान की है। मुख्य अतिथि ख़ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कुमार कठौतिया विशेष अतिथि डॉ. पीयम सिंह ने उनके उतम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विभाग के सभी रिटायर्ड होने पर मिलने वाले देयकों का भुगतान शीध्र कर पेंशन चालू किए जाने की बात कही है इस अवसर पर के. वेंकट राव ने सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्राप्त स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 से उनके परिवार जैसे संबंध बन जाने का उल्लेख किया इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारियों ने उनको प्रशस्ति पत्र शाल श्रीफल और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना पांडेय, मेडिकल आफिसर डॉ शिखर अग्रवाल, आर एम ए प्रज्ञा कुशवाहा, एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास, फार्मासिस्ट विनय निर्मलकर, श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, श्रीमती स्मिता बागड़े, श्रीमती उषा वर्मा, श्रीमती पी स्वामी, श्रीमती मनोरमा बंछोर, बी ई टी ओ सुपेला हितेन्द कौसरे, प्रभारी सी पी एम भिलाई विजय सेजुवले, बी पी एम पाटन श्रीमती पूनम साहू, ड्रेसर समीर रात्रे, श्रीमती अनसुईया साहू, श्रीमती सरस्वती ठाकुर, डुलेशवर यादव, यशवंत साहू, निवेश प्रधान, देवेंद्र राजपूत, प्रभात यादव, रेखराम साहू, राहुल यादव, नेतराम साहू, चम्पा कली, सोनसीर देशलहरे, हर्षा मानिकपुरी, श्रीमती जसविंदर कौर विरदी, मीरा साहू, सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



