भिलाई 16 सितंबर 2026। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा जिले के सभी 13 मंडलों एवं बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को विशेष एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।कार्यक्रम के तहत पूरे जिला भिलाई में लगभग 3.51 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्य आयोजन बैकुंठ धाम तालाब में होगा, जहां तालाब के चारों ओर सीढ़ियों पर लगभग 1.25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही तालाब के मध्य पानी के ऊपर भी दीपों की आकर्षक सजावट की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विशेष आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।इसी क्रम में भिलाई-3 पुलिस लाइन परिसर में 51 हजार दीप, अहिवारा के अटल परिसर में 21 हजार दीप तथा भाजपा जिला कार्यालय में 2100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला भिलाई के लगभग 800 बूथों पर 100-100 दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।भाजपा के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों द्वारा सेवा कार्य भी किए जाएंगे। इनमें महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, वृद्धजनों को भोजन वितरण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न जनसेवा के कार्य शामिल हैं।सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक वैशाली नगर के विधायक श्री रिकेश सेन के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को सफल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा प्रत्येक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ें तथा लाभार्थियों के घर-घर जाकर उन्हें दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित एवं आग्रह करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सेवा एवं जनसंपर्क के इन कार्यक्रमों को व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 3.51 लाख दीपों से जगमगाएगा भिलाई, आकर्षक आतिशबाजी भी होगी
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



