RO No. 12276/54
चरोदा 9 मार्च सीजी संदेश।राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चौथा बजट पेश किया है ।जो ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पुरानी पेंशन की बहाली की गई है। इसमें 2004 के बाद भर्ती वाले राज्य कर्मचारी 2लाख 94 हजार कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। व्यापम के परीक्षार्थियों को शुल्क नहीं लगेगा। राजीव गांधी न्याय योजना मैं 6000 से बढ़कर ₹7000 कर दिया गया। मिशन अमृत फेस टू के तहत समस्त घरों में नल जल कनेक्शन लगाने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान लाया गया है।इस ऐतिहासिक बजट के लिए हम समस्त प्रदेशवासी मुख्यमंत्री कांग्रेस के समस्त मंत्री गण व कांग्रेस के समस्त विधायक का तहे दिल से आभार प्रकट किया है।