भिलाई 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ एवं भारत की प्रख्यात जसगित सम्राट गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर का 23 अक्टूबर शुक्रवार को पदुम नगर शिव मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल पर कार्यक्रम होगा। जिस कलाकार को सिर्फ टीवी यूट्यूब के माध्यम से देखा सुना जाता है,
प्रत्यक्ष रूप से देखने एवं सुनने जिसे देखने हजारों की संख्या में पूरे भिलाई शहर एवं लगे हुए आस-पास के पूरे गाँव के लोग।
का आना होगा।
विगत वर्ष पदुमनगर दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा दिलीप षडंगी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार का कार्यक्रम भी हुआ था,जिसमें पूरे भिलाई शहर आस-पास के गाँव की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जो समिति का बेहद सफल एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया था। जिसकी चर्चा पूरे शहर में थी।
पदुमनगर का दुर्गा पूजा एवं गरबा पूरे भिलाई शहर में चर्चा का विषय होता है। यहां आस-पास भिलाई के अधिकांशतः गरबा प्रेमी पदुम नगर आते हैं।
साथ ही पदुमनगर का गरबा पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां आकर गरबा करते हैं। कमेटी के द्वारा सुरक्षा को लेकर काफी ध्यान दिया जाता हैं। उक्त जानकारी पार्षद मनीष वर्मा ने दी है।
पदुम नगर में 23 को होगा गरिमा दिवाकर का लाइव कार्यक्रम
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



