भिलाई। पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र को जल्द ही मेडिकल कालेज का दर्जा मिलने वाला है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की है। श्री यादव ने प्रसिद्ध और भिलाई के सबसे बड़े हॉस्पिटल सेक्टर-9 हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है। विधायक देवेंद्र यादव ने इस संबंध में लेटर भी लिखा है। भिलाई नगर विधानसभा में भिलाई स्टील प्लांट सन 1955 से संचालित है। जहां पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल सेक्टर-9 को मेडिकल कॉलेज का दर्जा प्राप्त करने की कृपा करें। इससे चार नगर निगम क्षेत्र के 15 लाख निवासियों सहित लाखों प्रदेशवासियों को इसका लाभ मिलेगा। देवेंद्र ने कहा है कि कृपया लोकहित में इस भर्ती कार्य को मूर्त रूप देने की कृपा करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस पर जल्द ही चर्चा करने की सहमति दी है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र जल्द बनेगा मेडिकल कालेज
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment