RO No. 12276/54
भिलाई। 08 जुलाई 2022 (सीजी संदेश) : आज नगरी निकाय पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने नगर पालिक निगम भिलाई के नवनियुक्त आयुक्त लोकेश्वर चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र, सिंह संघ के महामंत्री वकील अहमद, मीडिया प्रभारी अशोक पहाड़िया, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी, संघ के मुकेश अग्रवाल, श्रवण कुमार ठाकुर इस सौजन्य भेंट के दौरान उपस्थित थे।