भिलाई। 28 जुलाई 2022 (सीजी संदेश) : संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति में आंशिक बदलाव किया गया है। समिति के केंद्रिय महासचिव संदीप दीवान की अनुसंशा पर केंद्रीय अध्यक्ष संतोष यादव ने दुर्ग बोरसी निवासी प्रोफेसर डा. निधि रावत को छत्तीसगढ़ प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। निधि रावत और प्रदेश प्रभारी मनीष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रदेश महासचिव ममता सिंह, प्रदेश प्रमुख सलाहाकर गोपाल अग्रवाल द्वारा प्रदेश के सभी इकाईयों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संगठन विस्तार से लेकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता अभियान तथा प्रचार प्रसार में अहम भूमिका रहेगी। निधि रावत द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर छोटे छोटे वीडियों बनाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इनके वीडियो इंस्टाग्राम में खूब पसंद किए जा रहे हैं।