भिलाई। 25 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : डा.बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रेरक संदेश पे बेक टू दि सोसायटी के संदेश को चरितार्थ करते हुए डॉ. अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के द्वारा जरूरतमंद छात्र छात्राओ को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किये जाने का मिशन लगातार जारी है। इसी कड़ी मे गत 23 अगस्त को डा.आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई मे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो मे अध्ययनरत जरुरतमन्द छात्र-छात्राओ अदिति रामटेके मेडिकल कॉलेज उज्जैन को 25,000/- रूपए, प्रवीण मेश्राम आई.आई.टी. भिलाई को 25,000/- रूपए नूतन अंबादे दिल्ली विश्वविद्यालय को 25,000/- रूपए एवं विपुल बागड़े बी.काम. को 15,000/- रूपए का चेक भंतेजी के हाथो से देकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के अध्यक्ष विनोद वासनिक ने कहा कि डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी का जरूरतमंद बच्चो को शैक्षणिक उत्थान मे योगदान प्रदान करने का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय व सराहनीय कार्य है। डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी भिलाई के अध्यक्ष अजय गणवीर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे अलख जगाकर बच्चो को आगे बढ़ाना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है। सोसायटी के कोषाध्यक्ष सुभाष बंसोडकर ने कहा कि डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर के पे बेक टू दि सोसायटी जैसे महत्वपूर्ण संदेश को धरातल पर चरितार्थ करना और समाज के जरूरतमंद बच्चो को शैक्षणिक रुप से समृद्ध बनाना ही हमारा मुख्य मिशन है। इस अवसर पर संजय मेश्राम, रंजू खोब्रागड़े, जालेन्द्र उके, किरण सुखदेवे, सिंधु वैद्य सहित डा.आम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी व भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।



