रायपुर 26 सितंबर 2026। रायपुर में ठगों द्वारा कार चालक का ध्यान भटकाकर वाहन से कीमती सामान चोरी करने का तरीका अपनाया जा रहा है। हाल ही में थाना गंज में दर्ज प्रकरण में आरोपियों ने कार चालक को बोनट के सामने ऑयल गिरने/लीकेज होने की बात कहकर रोका। चालक कार साइड में खड़ी कर बोनट की जांच और कार सर्विसिंग वाले से संपर्क करने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने कार के अंदर रखा बैग चोरी कर लिया, जिसमें नकदी, बैंक संबंधी दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान था।
*“ऑयल गिर रहा है”, “कार से आवाज आ रही है”, “टायर में कुछ समस्या है” जैसे बहाने बनाकर कोई व्यक्ति रास्ते में रोके तो तुरंत सतर्क हो जाएं।*
कार से बाहर निकलने से पहले कीमती सामान अपने पास सुरक्षित रखें।
सामान कार में हो तो वाहन को लॉक करके ही बाहर निकलें।
*अनजान व्यक्ति के कहने पर सड़क पर अचानक वाहन न रोकें**संदेह होने पर सुरक्षित स्थान पर जाकर 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें*
सावधानी ही सुरक्षा है—रास्ते में अचानक मदद के नाम पर ध्यान भटकाने वालों से सतर्क रहें।
ठगी और चोरी करने का नया तरीका सावधान: कार चालक और टैक्सी ड्राइवर के लिए सूचना
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



