भिलाई 24 सितंबर 2026 रिमझिम फुहार के बीच आज गणेश विसर्जन का सिलसिला शहर में गोधूलि बेला से शुरू हो चुका है।शहर में गणेश विसर्जन की धूम मची हुई है बैंड बाजा रंग गुलाल डीजे के धुन पर तैरते हुए युवा महिला पुरुष बच्चे सब झूम रहे हैं और नारे लगाते हुए बप्पा को प्रणाम कर रहे हैं। यह झांकी जुलूस देखते ही बनता है चारों ओर सड़कों में गाड़ी रोक-रोक कर राहगीर बप्पा का एक झलक पाने के लिए बेताब हैं. नम आंखों से गणपति देव को प्रणाम कर रहे हैं और एक झलक पाने के लिए आतुर हैं जय-जय कर से शहर गूंज उठा है गूंज उठा है।भिलाई-दुर्ग मे 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव का आज अनंत चतुर्दशी के तीन विसर्जन के साथ संपन्न होगा। गणेश पंडालून से छोटी बड़ी मूर्तियां नदी तालाब पोखर की ओर निकल चुके हैं। शहर के पंडाल में ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई दी जा रही है। सुपेला पावर हाउस सब्जी मंडी भिलाई तीन चरोदा छावनी बस्ती, सेक्टर एरिया, सुपेला, नेहरू नगर के सभी बड़े गणेश पंडालों से विसर्जन जुलूस निकले चुके है । छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ या गानों की धूम मची हुई है महिलाएं पुरुष युवा लड़की बच्चे सभी नृत्य में धूम मचा रहे हैं। “मोरया रे बप्पा मोरया” पर जमकर डांस करती रखते हुए उत्साह मना रहे हैं। मिट्टी के गणेश जी की मूर्तियों को ज्यादा प्राथमिकता दी। विसर्जन के समय कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। महिलाओं ने बप्पा की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे रास्ते “एक-दो-तीन-चार, गणपति की जय जयकार” के नारे गूंजते रहे।
पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले ही बैठक लेकर सभी जगह जगह पुलिस कर्मी एवं चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बन रहे इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं। विसर्जन जुलूस के साथ पेट्रोलियम पार्टियों भी चल रही है,किसी भी घटना दुर्घटना को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल संबंधित थाने और 112 नंबर में डायल करने की अपील की है।
जय घोष के बीच, शहर में ढोल ताशे शंख घंटी डीजे की धूम : विसर्जन जुलूस गणेश पंडाल से निकलकर नदी, तालाब,पोखर की ओर,,,,,,,नम आंखों से विदाई
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



