भिलाई। मंगल बाजार छावनी वार्ड 28 और दर्री तालाब के पास भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहाँ महापौर श्री यादव ने पूरे विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण कर भूमि पूजन किया। मंगल बाजार में 20 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाएगा वही दर्री तलाब में कमरा एवं मंच का निर्माण किया जाएगा इसके लिए 5 लाख की राशि शासन से स्वीकृत की गई है। महापौर देवेंद्र यादव से क्षेत्र की जनता ने इन विकास कार्यों के लिए मांग की थी मांग को देखते हुए महापौर देवेंद्र यादव ने जल्द ही पहल की और शासन से राशि स्वीकृत कराकर टेंडर जारी कर आज भूमि पूजन का आयोजन किया गया जहां वार्ड पार्षद और क्षेत्र के नागरिकों के माध्यम से भूमि पूजन का आए किया गया भूमि पूजन के साथ ही विकास कार्य का काम भी शुरू कर दिया जाएगा महापौर की इस पहल से क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने महापौर का धन्यवाद किया और कहा कि आपकी पहल से क्षेत्र का बहुत तेजी से विकास हो रहा है पहले यहां कई तरह की समस्याएं थी लेकिन अब सारी मांग तेजी से पूरी होती जा रही है। महापौर श्री देवेंद्र यादव ने बताया कि करीब साल भर पहले वे यहां आए थे। तब तालाब की स्थिति क्या थी और आज स्थिति क्या है। इस पर लोगो ने कहा कि सच मे पूरे इलाके की तश्वीर ही बदल गई है। तालाब का सौंदर्यीकरन का काम भी तेजी से चल रहा है।
इस दौरान छावनी मंगल बाजार क्षेत्र का महापौर ने निरीक्षण किया। आम नागरिकों से मिले और उनका हालचाल जाना। उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।टैब एक महिला ने बताया कि उनके घर मे पेड़ गिर गया है और बिजली कंपनी और निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई पहल नहीं हुई। महिला की परेशानी देख महापौर देवेंद्र यादव अधिकारियो पर काफी नाराज हुए। जम कर अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि तत्काल पहल करें और पेड़ को हटाने का आदेश दिया।