भिलाई। 22 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : नव युवा चेतना मंच एवं दशहरा उत्सव समिति, जोन-2 चरौदा द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव का 61वाँ वर्ष अभूतपूर्व भव्यता, उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल ने की। विशेष अतिथि राजपाल मखीजा मन्नू लाल परघनिया घनश्याम सिंह नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत एवं इस वर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज ओझा के नेतृत्व में पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।
इस वर्ष के दशहरा उत्सव का प्रमुख आकर्षण 60 फीट ऊँचे रावण के दहन के साथ दो विशालकाय कॉकरोचों का दहन रहा। रावण और कॉकरोचों के दहन ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और आयोजन को एक अलग पहचान दी।कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के कांकीनाडा से आई विशेष पटाखा प्रस्तुति, स्वरमाला का शानदार साउंड सिस्टम तथा आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिकल आतिशबाजी ने उत्सव की भव्यता में चार चाँद लगा दिए। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी और संगीत के अद्भुत संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग 20 एकड़ में फैला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने परिवार सहित दशहरा उत्सव का आनंद लिया। जनसैलाब ने चरौदा के इस पारंपरिक आयोजन की लोकप्रियता और लोगों के उत्साह को एक बार फिर प्रदर्शित किया।दशहरा उत्सव समिति का 61वाँ वर्ष चरौदा की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बना। रावण दहन के साथ दो कॉकरोचों का दहन इस वर्ष के आयोजन का विशेष आकर्षण रहा, जिसने उत्सव को चर्चा का विषय बना दिया। आयोजक नव युवा चेतना मंच एवं दशहरा उत्सव समिति ने मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता कर रहे श्री शशिकांत बघेल, समिति अध्यक्ष मनोज ओझा, समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस विभाग, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने भविष्य में भी इस गौरवशाली परंपरा को और अधिक भव्यता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर समिति के कोषाध्यक्ष सनातन ठाकुर जयप्रकाश पांडे विशाल भौतिक तेजराम वर्मा एवं मंच संचालन मनोज पाठक ने की।


