भिलाई। 16 जून 2022 (सीजी संदेश) : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्रैषवश सत्ता की ताकत का दुरूपयोग करते हुए केन्द्रीय संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रस के नेताओं अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध असंवैधानिक रुप से दबावपूर्वक कार्यवाही करते हुए डराने व दबाने के प्रयास तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में बलपूर्वक प्रवेश करते हुए पुलिस द्वारा वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कंग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्रूरता पूर्वक बल प्रयोग कर मारपीट करने के विरोथ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर द्वारा 17 जून को प्रतः 11. 30 बजे भिलाई पावर हाउस चौक पर धरना दिया गया। इस अवसर पर अत्याव्यवसाय निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोथी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, बैजनाथ शुक्ला,रामा विश्वकर्मा, मेरिक सिंह, सज्जन प्रसाद दीक्षित, ने संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार की तानाशाही पूर्ण नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी एवं देश की बिगड़ती अर्थ व्यवस्था से जनता का ध्यान हटाने तथा प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। अन्यथा जब चुनाव नजदीक है तो 202 के झूठे मुकदमे में आज इतना प्रोपोंगेंडा करने की याद कैसे आई। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों में प्रमुख रुप से रामा विश्वृकर्मा ब्लाक अध्यक्ष, बैजनाथ शुक्ला, मेरिक सिंह, अनिल सिंह, अब्दुल तहुर पंवार, सज्जन प्रसाद दीक्षित, जोहन सिन्हा, लखीनारायण सोनी, संजय लाखे, ज्ञान सिंह, गुलाम उस्मानी, मो.हसरत, जी राजू, प्रभाकर जनबंधू, शशिकांत शाह, अमरीश गिरी, बलदेव सिंह,महेंद्र खोबरागड़े, धर्मेंद्र वैष्णव, मनीष तिवारी, हुमायूं सुल्तान,कन्ना राव, नईम बेग, देवकुमार बंजारे, जी ईश्वर राव, जवाहरलाल, अंजुमन निशा, भानमती, चंन्द्रमणी साहू, गोपाल राव, सोहेल अहमद, परमजीत सिंह, उमारशंकर साहू, लोकेश, गिरेश गणवीर, तपेन चौहान, हरख यादव, देवेन्द्र बधेल, रामजी निषाद आदि उपस्थित थे।