जशपुर। 15 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : दिनांक14 .10.26 की शाम करीबन 4.30 बजे चौकी मनोरा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुटू जकबा के जंगल के रास्ते भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल जल्दी जल्दी हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर चौकी मनोरा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम मुटू जकबा की ओर रवाना हुआ गया, जहां जंगल में पुलिस ने देखा कि कुछ व्यक्ति गौ वंशों को पैदल हांक कर जल्दी जल्दी पैदल हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल घेरा बंदी की गई, इस दौरान पुलिस की टीम को देख कर संदिग्ध गौ तस्कर, अंधेरे व जंगल का फायदा उठाते हुए, गौ वंशों को छोड़कर फरार हो गए, पुलिस के द्वारा मौके से 10 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस के द्वारा सभी 10 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।पुलिस की टीम फरार गौ तस्करों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले में पुलिस के द्वारा चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 (1)(क)( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत,सहायक उप निरीक्षक, शांति प्रमोद टोप्पो,प्रधान आरक्षक निर्मल बड़ा, आरक्षक शैलेन्द्र तोमर, व सुधीर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि मनोरा क्षेत्र से 10 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है, आरोपी तस्कर फरार है,पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।



