रायपुर। 15 जुलाई 2022 (सीजी संदेश) : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। जहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति चुनाव में वह अपने लिए समर्थन मांगने आई हैं। इसके बाद जगह-जगह सड़कों पर भी उनका स्वागत किया गया।
एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मूर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने आज रायपुर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास पर है। द्रोपदी मुर्मू एयरपोर्ट से रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंची। उनके रायपुर पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने सभी विधायकों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की साथ ही उन्हें जनजातीय अस्मिता का प्रतीक बताया है। छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से द्रोपदी मुर्मू वीआईपी रोड स्थित एक होटल मे मुलाकात करेंगीं। इस के बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान किया जाएगा।