भिलाई। 02 अगस्त 2022 (सीजी संदेश) : आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग द्वारा भिलाई नगर निगम पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम आयुक्त को शिकायत पत्र सौंप कर संबंधित प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
इस बात की जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह बताया कि यह प्रकरण स्पष्ट छल कपट और धोखाधड़ी का प्रकरण है। सूर्या रेसीडेंसी के ज्यादातर आवास बहुमंजिला इमारतों के रूप में है, जिसमें रखरखाव की जिम्मेदारी वहां के निवासियों एवं कॉलोनाइजर की होती है स्वतंत्र मकान की संख्या तुलनात्मक से कम है फिर भी उन मकान के निवासियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है नगर निगम में कॉलोनाइजर के रूप में पंजीकृत संस्थाओं द्वारा कॉलोनी का विकास होते ही नगर निगम को उसका प्रबंधन टेकओवर कर लेना चाहिए, लेकिन ऐसे कॉलोनियों के तरफ नगर निगम ना ध्यान देकर सूर्या रेसीडेंसी में ही ज्यादा दिलचस्पी लेकर जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं वह समझ से परे हैं।
जुनवानी की सूर्या रेसीडेंसी में ऐसी क्या खास बात है की भिलाई नगर निगम के द्वारा विशेष तौर पर एक टेंडर जारी किया गया टेंडर की राशि 99.11 लाख रुपए की है। ताज्जुब की बात है कि 22 जुलाई 2022 को भिलाई नगर निगम ने अखबार में टेंडर का विज्ञापन दिया। उसका 75% कार्य 22 जुलाई को सूर्या रेजीडेंसी में पूर्ण हो चुका है यह स्थिति 22 जुलाई 10 तारीख को टेंडर जारी हुआ उस दिन की है। टेंडर को जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2022 है जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्य आरसीसी, नाली, ट्यूबलर पोल, सूर्या रेसीडेंसी में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य, डोम शेड, उद्यान विकास, बाउंड्रीवाल, सौंदर्यीकरण, सुलभ शौचालय, चैन लिंक फेंसिंग, पेवर ब्लॉक के कार्य का टेंडर जारी किया गया है। सवाल यह है कि नगर निगम भिलाई सूर्या रेसीडेंसी में यह कार्य कराने के लिए लगभग 1 करोड खर्च क्यों कर रहा है। विपक्ष इस खर्च पर चुप क्यों हैं। और जिस टेंडर को जारी किया गया है उसका 75 % कार्य पूर्ण हो चुका है उसके बाद आप टेंडर जारी कर धोखाधड़ी का एक प्रमाण दे रहे हैं। इस बात को यह प्रकरण प्रमाण प्रमाणित करता है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों मिले हुए हैं।
इस पत्र वार्ता में आम आदमी पार्टी के सदस्य के. ज्योति, जसप्रीत, अविनाश, इब्राहिम, रवि राय, चंद्रकांत पटेल, सूरज, शिखा एवं मंजू उपस्थित थे।