भिलाई। 29 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी नगर पालिक निगम भिलाई के नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन 30 अगस्त, को दोपहर 12:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला, भिलाई में किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी रामजी भारती, नगर पालिक निगम भिलाई निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, निकाय चुनाव सह प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन के विभिन्न स्तरों पर दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का समन्वय करते हुए आगामी चुनावों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता, निगम, मंडल एवं आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्यगण, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सहित नगर निगम चुनाव के सभी प्रत्याशी एवं पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।



