भिलाई 12 सितंबर 2026। शहर के सभी 60 वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 6,000 नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर अभियान से जोड़ा गया।छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा नागरिकों की प्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित करते हुए दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप एवं ठगी के नए तरीकों को देखते हुए आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में साइबर जागृति अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को कार्यक्रमों से जोड़कर साइबर अपराध से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।दुर्ग शहर में थाना स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को OTP, PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने, लॉटरी एवं इनाम के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना कोतवाली दुर्ग — 23 वार्ड,थाना मोहन नगर — 17 वार्ड,थाना पद्मनाभपुर — 17 वार्ड,थाना पुलगांव — 03 वार्ड,— 60 वार्ड इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 6,000 नागरिकों को साइबर जागृति अभियान से जोड़ा गया। वार्ड स्तर तक पुलिस एवं नागरिकों की प्रत्यक्ष सहभागिता से साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया गयासाइबर जागृति अभियान को नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों तक पहुंचाने में थाना कोतवाली, थाना मोहन नगर, थाना पद्मनाभपुर एवं थाना पुलगांव की पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वार्ड पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा कार्यक्रमों में सहभागिता कर साइबर जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग किया गया।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी से बचाव के लिए सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक अथवा APK फाइल डाउनलोड करने से बचें। लॉटरी, इनाम, निवेश, नौकरी अथवा अन्य किसी प्रलोभन के नाम पर पैसे की मांग करने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें।यदि साइबर ठगी की घटना हो जाए तो घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। समय पर की गई सूचना से ठगी की राशि को रोकने की संभावना बढ़ती है। स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।



