भिलाई। 09 मार्च : कांग्रेस सेवा दल दुर्ग ग्रामीण एवं भिलाई शहर के संयुक्त तत्वाधान से भिलाई कैंप के आदर्श नगर पानी टंकी के समीप अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू रही। इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय जैन सभापति नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा ने की। इस कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किए महिलाओं का सम्मान किया गया। महिलाओं के सम्मान के इस कार्यक्रम में शाल श्रीफल देकर आदर के साथ उनका सम्मान श्रीमती तुलसी साहू के हाथों किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिला जिला दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष पी लक्ष्मीनरसिम्हा ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अपने विचार रखें। विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवादल जिला भिलाई के अध्यक्ष लखी नारायण सोनी रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक बलबीर सिंह महामंत्री कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एल्बी वर्मा अधिवक्ता एवं समाजसेवी, कुमारी ममता सोनी महिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण, शीतल यादव अधिवक्ता नोटरी, मनु कुमार सोनी महासचिव कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण, पी उमेश जिला सचिव दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवादल, विष्णु बंजारे महासचिव कांग्रेस सेवादल दुर्ग ग्रामीण रानी वर्मा एल्डरमैन भिलाई चरोदा पप्पू वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी महेश लांडेकर ( जिला संगठन मंत्री भिलाई शहर) ,श्यामल राव (वार्ड अध्यक्ष पुरैना) राजेश जंगम, महेश लांडेकर ,नईम बेग, मुन्नी लाल शर्मा, बीजू, महेंद्र सिंह, सतविंदर कौर( महासचिव दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवादल) हरजीत सिंह, प्रिंस सिंह इंदर सिंह और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।