RO No. 12276/54

संतान की दीर्घायु हेतु हलषष्ठी व्रत के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस दिन समस्त माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और उसके सुखद समृद्ध जीवन की कामना लेकर व्रत रखती हैं।
पंडितों के अनुसार भादो मास कृष्ण पक्ष की छठ तिथि को यह व्रत रखा जाता है जो इस वर्ष 21 अगस्त को मनाया जाएगा। इधर, पर्व के मद्देनजर बाजार में पसहर चावल की बिक्री भी शुरू हो गई है। 100 से 120 रुपए प्रति किलो के भाव से बाजार में उपलब्ध है। मान्यता है कि इस दिन माताओं के व्र्रत करने से बच्चे दीर्घायु होते हैं। पुराणों के अनुसार इस तिथि को ही हलधर बलराम जी का जन्म हुआ था और बलराम जी का शस्त्र हल है। इस व्रत में गाय का दूध, दही या घी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस व्रत में केवल भैंस के दूध, दही का उपयोग किया जाता है।