भिलाई। 31 जनवरी : आयोध्या स्थित राम लला मंदिर निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के लिए जन जागरण कार्यक्रम “एक शाम राम के नाम” का भव्य आयोजन शाही दशहरा उत्सव समिति भिलाई के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनजागरण हेतु ग्लोब चौक सेक्टर 10 से बाजे गाजे के साथ पदयात्रा रैली निकाली गई। जिसका समापन सेक्टर 9 चौक पर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय और शाही दशहरा महिला उत्सव समिति की संरक्षिका श्रीमती चारूलता पाण्डेय की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। इस दौरान राम लला की महा आरती की गई और आतिशबाजी एवं विशाल भंडार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक अहिवारा सांवलाराम डहरे, दुर्ग नगर निगम की पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मार्कंडेय तिवारी, संजय खन्ना, यशवंत ठाकुर, खिलावन साहू, विनीत बाजपाई, अर्जुन सचदेव, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम देवांगन, टीपी सिंह, योगेश साहू, सत्येंद्र सिंह, संतोष सिंह, भूषण अग्रवाल, रामानंद मोर्या, राकेश पांडे, राजीव पांडे, रंजीत सिंह, विजय जायसवाल, गुरजीत सिंह, अनिल सोनी, संजय शर्मा, रामब्रिज वर्मा, दिलीप पटेल, पीएन दुबे, ए एन पाढ़ी, मंजूषा साहू, कांति वर्मा, लक्ष्मी साहू, कंचन सिंह, स्वाति गुप्ता, संध्या आचार्य, शोभना फरहाद, मीना सुशील, हिंदू चौरसिया, प्रवीण बिसवाल, शुभम सिंह, बैजनाथ झा, संजीत यादव, मनीष सोनी, रोहित सुंदरम, शरद सिंह, अमित राजपूतज रवि राव, ईश्वर ठाकुर, सुभाष शर्मा, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।