
रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर ‘वॉर’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का ट्रेलर एक सुपरहिट था और लोग स्टंट्स की झलक के दीवाने हो गए। अब जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर आज 3 भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया।
रितिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया जिसमें टाइगर, वाणी कपूर और वे खुद शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। रितिक को लेदर जैकेट में पहने देखा जा सकता है और उनके हाथ में एक बड़ी राइफल है, वहीं टाइगर को पिस्तौल के साथ देखा जा सकता है और दोनों अभिनेता इस वॉर में अपना निशाना साधते दिख रहे थे। वाणी को ग्रीन ड्रेस पहने खूबसूरत अवतार में देखा जा सकता है। रितिक ने पोस्टर का कैप्शन दिया, ‘मैंने अपना टारगेट सेट किया है। आपने? WAR 2 अक्टूबर को सिनेमा घरों में।’
दूसरी तरफ, टाइगर ने भी पोस्टर शेयर किया और रितिक को जवाब देने के लिए इसे एक तरह से कैप्शन दिया। टाइगर ने लिखा, ‘देखते हैं कि आप इस #WAR को जीतने की कोशिश करते हैं! 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।’
बता दें कि वॉर का पहला गाना ‘घुंघरू’ एक ट्रेंडिंग चार्टबस्टर है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शानदार लोकेशंस और अरिजीत सिंह, शिल्पा राव की आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक और टाइगर ने एक गाने के लिए भी शूटिंग की है जिसमें उन्हें एक दूसरे का सामना करते हुए डांस करते हुए देखेंगे। बॉलीवुड के दो एक्शन हीरो को एक दूसरे से टक्कर लेते हुए देखने के लिए लोग उत्साहित हैं। वॉर का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया है। इसे 2 अक्टूबर, 2019 को रिलीज किया जाएगा।