- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे 10 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पहुंचेगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहले जन्मदिन के पहले बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया है। राष्ट्रपति से लेकर मंत्री एवं कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं। आज राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू सहित पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक व्ही.पी. सिंह बदनोर ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि वे लगातार अनेक वर्षों तक समर्पण के साथ देश की सेवा में संलग्न रहेंगे। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और पंजाब के राज्यपाल बदनोर सहित अनेक राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के लिए मंगल कामनाएं की हैं। छत्तीसगढ़ संदेश परिवार ने भी मुख्यमंत्री को मंगल बधाई प्रेषित की है। सुबह 23 अगस्त को 11 बजे मुख्यमंत्री निवास पर पौष्टिक आहार योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के अनुसूचित एवं मांढो क्षेत्रों में स्वादिष्ट चना वितरण योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पंजाब के राज्यपाल सहित अनेक राजनेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं….


Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment