RO No. 12276/54

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मिश्र लोकप्रिय राजनेता थे और वे आम जनता से सीधा संवाद रखते थे। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।