
आज रविवार होने के साथ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रहेगा। वहीं सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से सुकर्म नाम का योग बन रहा है। इसके अलावा आज तृतीया तिथि रहेगी। ये सबला और आरोग्यकारी तिथि मानी गई है। इसकी देवता गौरी हैं। इसे जया तिथि भी कहा जाता है। आज आप कोई भी शुभ और महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। उन कामों में सफलता भी मिल सकती है। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण काम विजय और गोधूलि मुहूर्त एवं चौघड़िया मुहूर्त देखकर किए जा सकते हैं।
अभिजित मुहूर्त – ज्वेलरी, सम्पत्ति, नई मशीनरी और वाहन आदि खरीदी के लिए।
- सुबह – 11:42 से दोपहर 12:20 तक
विजय मुहूर्त – नए व्यवसाय की शुरुआत कोर्ट-कचहरी के मामले और प्रतियोगिता की तैयारी के लिए
- दोपहर – 2:30 से दोपहर 3:15 तक
गोधूलि मुहूर्त – कोई भी मांगलिक प्रसंग या पूजा-पाठ आदि के लिए
- शाम – 07:02 से शाम 07:30 तक
आज इन मुहूर्तों में भी कर सकते हैं शुभ काम।
चौघड़िया | कब से | कब तक |
चर | 07:33 | 09:10 |
लाभ | 09:10 | 10:47 |
अमृत | 10:47 | 12:25 |
शुभ | 14:02 | 15:39 |
शुभ | 18:54 | 20:17 |
अमृत | 20:17 | 21:40 |
ये हैं आज के अशुभ समय – इनमें कोई शुभ काम न करें।
चौघड़िया | कब से | कब तक |
उद्वेग | 05:56 | 07:33 |
काल | 12:25 | 14:02 |
रोग | 15:39 | 17:17 |
उद्वेग | 17:17 | 18:54 |
रोग | 23:02 | 24:25 |