भिलाई। 03 मार्च : पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुर्सीपार भिलाई के अध्यक्ष डी. काम राजू ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट राज्य के विकास और किसानों के हित में है। कामराजू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में राज्य के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। इस बजट से जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी वहीं शहरी क्षेत्र के विकास के लिए नए आयाम खुलेंगे। बजट से छत्तीसगढ़ में हो रही विकास को गति मिलेगी। विशेषकर भिलाई नगर के विधानसभा क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए डी. काम राजू ने कहा की तीव्र गति से हो रहे परिवर्तन और विकास कार्यों का लोकार्पण भिलाई को एक नई दिशा की ओर ले जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सीमांत और भूमिहीन कृषकों को शामिल करने से प्रदेश का एक बहुत बड़ा वर्ग लाभान्वित हुआ है। किसान मजदूर लोगों के लिए यह बजट लाभदायक होगा। मत्स्य पालन को कृषि के बराबर का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने मछली पालन के क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खोल दी है। सी-मार्केट के माध्यम से राज्य में हस्तशिल्पयों को उनके सामानों का उचित मूल्य मिलेगा। माननीय देवेंद्र यादव की पहल से मदर्स मार्केट में अति शीघ्र ही महिलाएं अपने स्वयं के द्वारा निर्मित वस्तुएं बेच पाएंगे, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और महिलाओं की आत्मनिर्भर और दृढ़ संकल्प को मजबूती मिलेगा। महिला सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा तत्पर रही है जिसका सीधा परिणाम मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग की महिलाओं के जीवन स्तर को बढ़ाने का जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार अपने कंधों पर लिए हैं।