भिलाई 3। 11 मार्च : भिलाई 3 के पदुम नगर इलाके में पहली पत्नी के रहते हैं पति द्वारा दूसरी शादी करने का दिलचस्प मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायतकर्ता 39 वर्षीय सविता सौधिया पुरेना भिलाई में स्टाफ नर्स की नौकरी करती है। उसकी शादी पदुम नगर निवासी दीपक सौधिया से 1 दिसंबर 2009 को हुई थी उनके दो बच्चे भी हैं। पारिवारिक विवाद के बाद दोनों अलग अलग रह रहे थे। दीपक सौधिया और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का भी केस चल रहा है। सविता सौधिया को पता चला कि बिना उसे तलक दिये ही पति दीपक सौधिया ने 25 नवंबर 2020 को प्रिया कश्यप से दूसरी शादी कर ली है। पति की इस करतूत का पता चलने पर 10 मार्च को सविता सौधिया उससे मिलने गई, लेकिन सास निर्मला सोंधिया, प्रिया कश्यप उसकी मां आरुषी कश्यप, ननंद रूपा मीणा ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद सविता सौधिया ने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 के आरक्षकों ने मामला शांत कराया एवं सभी को भिलाई 3 थाने ले गए, वहां पर भी उन्होंने पीड़िता को धमकी दिया।
पुलिस ने पारिवारिक विवाद होने की वजह से दोनों पक्षों को समझाइश देने के बाद छोड़ दिया है। पीड़िता सविता सोंधिया ने आपनी लिखित शिकायत भिलाई 3 थाने में दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने पति दीपक सोंधिया को दूसरी शादी करने के लिए और उनके साथ मारपीट करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।