भिलाई 3। 10 मार्च : पदुम नगर महिला मंडल के तत्वावधान में नौ दिवसीय श्रीमद् भगवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन सिंह डेरी के पास पदम नगर भिलाई 3 में किया जा रहा है। 12 से 20 मार्च तक होने वाले इस कार्यक्रम में प्रवचनकर्ता पंडित संतोष अवस्थी एवं परायण करता पंडित उत्तम पाठक भिलाई 3 होंगे।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है।
12 मार्च शुक्रवार को कलश यात्रा एवं गोकर्ण कथा।
13 मार्च शनिवार को कथा प्रारंभ।
14 मार्च रविवार को सृष्टि प्रकरण एवं कपिलोव्याख्यान
15 मार्च सोमवार को ध्रुव प्रहलाद चरित्र
16 मार्च मंगलवार को श्री कृष्ण अवतार
17 मार्च बुधवार को बाल लीली एवं दही लूट।
18 मार्च गुरुवार को रुक्मणी विवाह।
19 मार्च शुक्रवार को परीक्षित मोक्ष एवं चढ़ोत्री।
20 मार्च को तुलसी वर्षा, गीता हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम संपन्न होगा।