RO No. 12276/54

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में पकड़े गए एक युवक ने कोतवाली थाने में आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का मामला दर्ज होते देख उसने खुद का गला काट लिया।
युवक और किशोरी दोनों के परिजनों ने उनके गायब होने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
- जानकारी के मुताबिक, बेमचा निवासी एक किशोरी के तीन दिन पहले गायब होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। उसी दिन आकाश चंद्राकर के परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला तो परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक किशोरी को भगाकर ले गया था।
- लड़की के परिजनों ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसके चलते देर तक थाने में बहस होती रही। पुलिस जब कानूनी कार्रवाई करने लगी इसी बीच युवक ने खुद पर हमला कर लिया और अपना गला काट लिया। अस्पताल में भर्ती युवक का नायाब तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने बयान दर्ज किया है।