
बाहुबली स्टार प्रभास के फैंस करोड़ों की तादाद में हैं, लेकिन वे खुद रवीना टंडन के मुरीद हैं। दरअसल प्रभास ने इस बात का खुलासा डांस शो नच बलिए-9 के सेट पर किया। इतना ही नहीं इस दाैरान प्रभास और रवीना ने टिप-टिप बरसा पानी पर रोमांटिक डांस भी किया।
रवीना का येलो लव : चैनल ने शो का एक प्रोमो भी जारी किया है, इसमें प्रभास और रवीना टंडन, टिप-टिप बरसा पानी पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 1994 में अक्षय कुमार और रवीना टंडन स्टारर फिल्म मोहरा का ये गाना काफी मशहूर हुआ था। इस सॉन्ग में रवीना यलो साड़ी में नजर आईं थीं। शो के प्रोमो में भी रवीना येलो साड़ी में दिखाई दे रही हैं।
श्रद्धा भी आईं नजर : प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग मूवी साहो का प्रमोशन करती नजर आईं। सुजीत के निर्देशन में बनी साहाे 30 अगस्त को हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगु में होगी। फिल्म में नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी, चंकी पांडेय और जैकी श्राफ भी नजर आएंगे।