
दुर्ग रेंज के आई.जी. आज पत्रवार्ता में बताया कि अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी राजकुमार साहू पिता विष्णु साहू, उम्र 31 वर्ष निवासी सक्तिपारा धनोरा, रुपेन्द्र सिन्हा पिता सुन्दर लाल सिन्हा, उम्र 35 वर्ष निवासी मगरलोटा सोमनी, नांदगांव, हेमू साहू पिता घनश्याम साहू, उम्र 21 वर्ष ग्राम धनोरा एवं श्रीमती बबीता सिन्हा रुपेन्द्र सिन्हा की पत्नी उम्र 37 वर्ष ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है। चारों आरोपियों ने अपने चेहरे को कपड़े में बांधकर चेहरा छिपा लिया और बालक मौलिक साहू को धरदबोचा, मौलिक साहू को राजकुमार अच्छे से पहचानता था। आरोपी राजकुमार प्रेम से बुलाकर बच्चे को अपने साथ ले
आरोपियों ने बताया कि पैसे के लालच के कारण बालक का अपहरण किये थे। अपहरण कांड के बाद इन चारों आरोपी सक्ते में आ गये थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 365, एवं 34 के तहत कार्रवाई की। आरोपियों से 2 मोटर सायकल, 3 मोबाइल एवं पहने हुए कपड़े बरामद किये हैं। आई.जी. ने 50 हजार रुपये नकद ईनाम की घोषणा की है। पत्रवार्ता में एस.पी. प्रखर पांडे, एडिशनल एस.पी. रोहित झा, डी.एस.पी. अजीत यादव सहित तमाम पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब हो कि बीते दिन चन्द्रशेखर साहू के पुत्र मौलिक साहू 4 वर्ष का स्कूल जाते समय घर के बाहर बोरसी कालोनी से इन्हीं नकाबपोश अपरहणकर्ताओं ने बच्चे का अपहरण कर लिया था। आरोपी राजकुमार प्रार्थी चन्द्रशेखर साहू का दोस्त था, और उसे यह जानकारी थी कि 5 से 7 माह पूर्व ए.पी.एफ. रोड की पुस्तैनी जमीन को 1 करोड़ 20 लाख रुपये में बेचा है। इसी लालच में आरोपी ने प्लान बनाया और इस प्लान में एक महिला सहित 3 लोगों को शामिल कर लिया।