बोरसी दुर्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए

दुर्ग। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज मंे जीवन के वास्तविक जरूरत के कार्य होना चाहिए। आज की जरूरत के साथ भविष्य की चिंता किया जाना चाहिए। प्रकृति में उपलब्ध संसाधनों को संतुलित मात्रा में उपयोग किया जाना चाहिए। पेड़-पौधों की रक्षा करना और जंगलो को बचाना हम सब की महती जिम्मेदारी है। आज पर्यावरण असन्तुलित होता जा रहा है जिसका मुख्य कारण उजड़ते जंगल और अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे पेड़ पौधे लगाएं और इसे विकसित होने तक देखरेख करे। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ ही गाँवो की भी आबोहवा प्रदूषित हो रही है। अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में घोर संकट से गुजरना पड़ेगा। मानव जीवन के साथ ही जीव जंतुओं के जीवन संकटमय हो सकते है। उन्होंने भविष्य के इन संकटो से निपटने के लिए जहाँ कहीं भी जगह मिले वहां सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ वृक्षारोपण करने कहा।
मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज बोरसी दुर्ग में श्री किला मंदिर लोक न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को
दुर्ग। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने भिलाई में जन्माष्टमी आयोजन में हिस्सा लिया।
संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री श्री साहू ने यहाँ वृक्षारोपण भी किया और पौधे में अपने कर कमलों से पानी सींचा। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए आयोजक समिति का साधुवाद किया और कहा कि समिति द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक श्री अरुण बोरा ने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य बहुत ही पुनीत कार्य है। आज प्रकृति असंतुलित होती जा रही है। इसे बचाने के लिए वृक्षारोपण नितान्त जरूरी है। पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं, जो जीवन भर हमारा साथ देती है। उन्होंने प्रकृति के संरक्षक बनकर आगे आने आव्हान किया। इस अवसर पर किला मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे।