
लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष लोखंडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को बताया है कि लोजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक अग्रसेन चौक स्थित मंगलम भवन में आयोजित की गई थी।
बैठक के मुख्य अतिथि लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जनशक्ति मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामजी सिंह जी व बैठक की अध्यक्षता लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह जी कर रहे थे उक्त बैठक में पार्टी की गतिविधियो सहित सम्पूर्ण प्रदेश पार्टी की सक्रिय भागीदारी को पूर्ण रूप से मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ लोजपा ने आज सम्पूर्ण प्रदेश में रायपुर से माननीय मुख्य अतिथि माननीय रामजी सिंह जी के द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। पार्टी के नेताओ ने आज शुभारंभ के दिवस से 20/11/2019 तक पूरे प्रदेश में 50000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
आज की बैठक में मुख्य रुप से लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव हर्ष गजभिये, मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णानंद द्विवेदी, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री बरणलाल करियरे,छात्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष उत्तर कुमार पटेल, बिलासपुर जिला अध्यक्ष शरत पांडेय, बालोद जिला अध्यक्ष तोमनलाल साहू,धमतरी जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, रायपुर शहर अध्यक्ष डॉ. राकेश चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, माधव प्रसाद शर्मा, गिरीश साहू, भूपेंद्र कुमार साहू, रजनी मिश्रा, हेमिन साहू, कविता तिवारी, शुशील तिवारी, पृथ्वीराज सिन्हा, आर्यन, लोमश नायक, प्रीति साहू, अखिल चटर्जी सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।