भिलाई। 09 मार्च : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने निगम प्रशासन हरसंभव प्रयासरत है। संक्रमण को फैलने से रोके जाने हेतु चेहरे पर मास्क लगाना बेहद आवश्यक है, भिलाई निगम क्षेत्र में घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। बावजूद कई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं लगा रहे है जिससे अन्य व्यक्तियों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है ऐसे लोगों के खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड वसूली का अभियान चला रही है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए या नाक एवं मुंह को ठीक तरीके से कवर किए बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम के सभी जोन स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क या अन्य कोई उपाय से चेहरे को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही की। निगम की टीम बाजार क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों, दुकानों व ग्राहकों का निरंतर निरीक्षण कर रहे है और मास्क पहनकर नहीं निकलने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। आज निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 28 लोगों से 2300 रूपए अर्थदंड वसूला गया। आज की मास्क चेकिंग अभियान की कार्यवाही में जोन क्रं. 02 वैशालीनगर में 26 लोगों से 2100 रुपए एवं जोन क्रं. 05 सेक्टर एरिया में 02 लोगों से 200 रूपए अर्थदंड की वसूली की गई।