
भिलाई। केन्द्रीय विद्यालय बीएमवाय चरोदा भिलाई में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों को विद्यालय के प्राचार्य वी अरोरा ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के आरम्भ में स्टूडेंट काउंसिल, शिवाजी सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन, रमन सदन और स्काउट गाइड की टुकडियों ने मार्चपास्ट किया। सभी पदाधिकारियों को नाम पट्टिका एवं स्लैस पहना कर पद भारित किया गया। श्रीमती एस खिरबत, श्रीमती एफ खान, श्रीमती नारायणी सिंह, श्रीमती आर सेहमी, श्रीमती एस पेंडारकर, श्रीमती बी बेनर्जी, श्रीमती पार्वती, आर के ठाकुर एवं पीके शास्त्री ने विभिन्न पदाधिकारियों को स्लैस पहनाया। प्राचार्य महोदय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि-आप लोगों में कुछ विशिष्ट गुण देखें गए हैं इसी लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। जरूरत है विशेष सक्रियता से इस गुणों को और विकसित करने की। यह अवसर है अपने व्यक्तित्व को निखारने का। आज देश को अच्छे नेतृत्व की जरूरत है। भविष्य में आपको ही देश की बागडोर सम्भालना है। इसलिए आज से ही लग जाइए अपने के निखारने में। अन्त में डा प्रेमकुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एके श्रीवास्तव, जुनैद खान एवं कृष्ण किरण ने किया।