
बिलासपुर। छ.ग. प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसो. के महासचिव अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के महसचिव चेतन पठारे सहित आई.बी.बी.एफ. कमिटी के सदस्यों के अथक प्रयास से इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एस. भास्करन जो कि इंट्रीगल कोच फेक्ट्री (आई.सी.एफ.) चेन्नई में भारतीय रेल के अंतर्गत पदस्थ है। उन्हें बॉडी बिल्डिंग खेल में विभिन्न स्तर के राष्र्टीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत देश को मेडल दिलाने पर अर्जुन पुरस्कार 2019 से सम्मानित कया जायेगा। अर्जुन पुरस्कार ऐसे खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने लगातार पिछले 4 साल तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन व खेल में उनके योगदान को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार हेतु खिलाड़ी के चयन में, उत्कृष्ट प्रदर्शन के अलावा, खिलाड़ी की नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन को भी ध्यान में रखा जाता है।
खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और अच्छे प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लए, 1961 में अर्जुन पुरस्कार की स्थापना की गई थी। केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्रालय की ओर से हर साल यह पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार के तहत खिलाड़ी को 5 लाख रुपए, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाते हैं। अभी तक बॉडी बिल्डिंग खेल के क्षेत्र में सन 1978-79 में मोलोय रॉय, सन 1979 से 80 में एस.के. पात्रा, सन 1986 प्रेमचन्द डेंगरा, सन 1999 में टी.वी. पॉली, सन 2019 में एस. भास्करन को अर्जुन एवार्ड मिला है। विजेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 28 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जायेगा। उनके उपलब्धि पर छ.ग. प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एशो. के अध्यक्ष योगेन्द्र पांडे, महासचिव अरविंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज पांडे, सहसचिव राजशेखर राव, अमित बंछोर, महेन्द्र टेकाम, माणिक ताम्रकार, हीरेन्द्र क्षत्रीय, नरेश चौरे, सुभाष कुमार पी.आर. निशांत वर्मा, जितेन्द्र सिंह, पी. सोलेमन, अशोक सिंह, रामनारायण, निरज सिंह राठौर, नाहिद अख्तर, जय वर्मा ने बधाई दी।