
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राजेंद्र साहू ने आज अपना जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने श्री साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने आज जन्मदिन के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि 100000 ₹11000 अपने जन्मदिन के अवसर पर सरकारी खजाने में जमा कर आऊंगा यह रुपया नरवा, गरवा, बाड़ी, घुरवा के लिए काम आएंगे प्रदेश के मुखिया कार्य कर रहे हैं। इसे हम सभी को आगे बढ़ाना है हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि गोवंश की रक्षा करें प्रत्येक नागरिक का यह अधिकार भी है। गोवंश हमारे जीवन के आधार हैं कृषि कार्य से लेकर दूध तक हर व्यक्ति गोवंश से जुड़ा हुआ है। इसी तरह पानी रिचार्ज करने के लिए नरवा की सुरक्षित एवं संरक्षित करना जरूरी है। घुरवा से खाद खाद से फिर फसल सब्जी भाजी अन्य तरह के जो किसान अपने मेहनत के अनुसार ले सकते हैं।
सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी योजना के तहत गौवंश की रक्षा, संरक्षण और उनके चारे-पानी की व्यवस्था के लिए लोग अब खुद होकर सामने आने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री व पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेंद्र साहू ने आज अपने जन्मदिन पर गौवंश की सुरक्षा के लिए शासन के गौठान कोष में 1 लाख 11 हजार रुपए देने का फैसला किया। राजेंद्र ने बताया कि भविष्य में उनके परिवार के हरेक सदस्य के जन्मदिन पर गौसेवा के लिए गौठान कोष में सहायता राशि देंगे। जन्मदिन की पार्टी मनाने पर खर्च करने की बजाय गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण में पैसा खर्च किया जाएगा।
कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने बताया कि गौवंश की देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण के लिए देश में पहली बार इतनी बड़ी योजना का क्रियान्वयन किसी प्रदेश में शुरू किया गया है। नरुवा-गरुवा योजना छत्तीसगढ़ शासन की बहुत बड़ी योजना है। हजारों गांवों में गौठान निर्माण कर शेड में गौवंश को रखने की व्यवस्था के साथ चारे-पानी का इंतजाम किया जा रहा है। पशु चिकित्सक नियमित रूप से आकर गौवंश की जांच करते हैं। पशुपालकों को चिकित्सा व बेहतर नस्ल के लिए परामर्श दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की इस योजना पर देश के आर्थिक विशेषज्ञों की नजर है। विशेषज्ञों ने योजना की जमकर तारीफ की है।
राजेंद्र ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण की योजना के क्रियान्वयन का काम अकेले सरकार से नहीं होगा बल्कि इसके लिए जनसहयोग जरूरी है। गौ-सेवा के लिए नरवा, गरुवा, घुरुवा अउ बारी योजना को सफल बनाने नागरिकों से तन-मन-धन से सहयोग की अपील करते हुए राजेंद्र ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा के लिए राशि देना न सिर्फ पुण्य का काम है बल्कि इससे सामाजिक, आर्थिक सुधार भी होगा। लोग अपने या परिजनों के जन्मदिन या खुशी के दूसरे मौकों पर गौवंश की सुरक्षा और चारे-पानी के लिए राज्य सरकार के गौठान कोष में राशि दे सकते हैं।
ये फायदे होंगे
इस योजना से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बेहतर असर पड़ेगा। शहर व गांवों में बन रहे गौठानों में मवेशियों को रखने से सड़कों पर यातायात की समस्या खत्म होगी। सड़कों पर मवेशियों के विचरने से दुर्घटनाएं नहीं होगी। योजना के तहत बने गौठान में गोबर से बायो फर्टिलाइजर तैयार होगा जिससे फसल उत्पादन में केमिकल खाद का प्रयोग बंद होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस योजना को सफल बनाने सभी वर्गों से सहयोग की अपील कर चुके हैं।
समर्थकों ने मनाया जन्मदिन
कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने जन्मदिन पर आज उनके समर्थक दिन भर बधाई देने उनके निवास और कार्यालय पहुंचते रहे। दुर्ग शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों से बड़ी तादाद में लोग उन्हें बधाई देते रहे। तहसील कार्यालय के पास स्थित उनके कार्यालय में राजेंद्र समर्थकों ने पटाखे फोड़े। मिठाईयां बांटी गई। बाजे गाजे के साथ कई वार्डों के लोग राजेंद्र का स्वागत करते रहे। बधाईयों का सिलसिला सुबह से शामं तक जारी रहा।