RO No. 12276/54

शहर में जगह-जगह होने वाले गणेशोत्सव के दौरान एक से एक प्रतिमाओं के दर्शन हो रहे हैं। ऐसे में रामपुरा मेन रोड पर एक अनोखे गणेश जी बनाए गए हैं। 2020 अनुपयोगी बाल पेन से विघ्नहर्ता की प्रतिमा तैयार की गई है। जो वेस्ट से बेस्ट का संदेश देती है।
डिम्पल जरीवाला ने बनाई आकर्षण प्रतिमा
इस अनोखी प्रतिमा को बनाने वाली डिम्पल जरीवाला बताती हैं कि इसे बनाने में केवल 330 रुपए ही खर्च हुए हैं। इस प्रतिमा की ऊंचाई 5 फीट है। इस बार मैंने पहले ही सोच रखा था कि कुछ अलग ही करना है। तब खयाल आया कि क्यों न अनुपयोगी बाल पेन से श्रीजी की प्रतिमा तैयार की जाए। प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रतिमा से पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। हां बाल पेन इकट्ठा करने में मुझे दो साल लग गए।