भिलाई 07 जून2025। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के द्वारा आज ब्लड डोनेशन कैंप खुर्सीपार कार्यालय में लगाया गया था। ब्लड डोनेशन कैंप में पहली बार ब्लड देने आए गोनी सिंह और यस सिंह का नया अनुभव रहा है। यश सिंह ने बताया की पिता के कहने पर पहली बार रक्तदान कर रहा हूं। जो किसी जरूरतमंद के काम आए। वहीं गोनी सिंह ने कहा कि में दूसरी बार रक्तदान कर रहा हूं तथा जब तक उम्र रहेगी रक्तदान करने की, तब तक करता रहूंगा।
ज्ञात हो कि खून ही ऐसा चीज है जो मानव के शरीर मे ही निर्मित होता है। इसे देश के वैज्ञानिक भी नहीं बना पा रहे है। कई बार ऐसे देखने में सुनने में मिलता है कि खून की वजह से कई लोगों की जिंदगी बच नहीं पाती हैं। सड़क एक्सीडेंट होने पर ज्यादा खून के बह जाने से हो जाता है, यह एक बहुत ही दुखद पहलू है। इन सबको बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जितनी ज्यादा से ज्यादा संख्या में हम रक्तदान करेंगे उतने ही मानव का जीवन बचा सकते हैं। हम सबकी महती जिम्मेदारी है। रक्तदान महादान इससे नहीं कोई बड़ा दान है। रक्तदान करने से कोई परेशानी नहीं होती है। घबराने की आवश्यकता नहीं शरीर स्वस्थ रहता हैं मस्त है। नया खून बनने से नया जोश और ताजगी का एहसास होता है।