भिलाई तीन 04 मार्च 2026। नकल और नकल करने का तरीका आज एक युवक को जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया। जीवन भर की पढ़ाई की पूंजी खराब हो गई। परीक्षा तो पास कर लोगे लेकिन नौकरी कहां पओगे अब यह सवाल उठ खड़ा हुआ है। पुलिस ने भी युवाओं आग्रह किया है की नकल न कर सही तरीका से परीक्षा दे। मामला भिलाई तीन थाने के अंतर्गत पार्थिव कॉलेज का है । जेईई मेंस की परीक्षा दिलाने एक युवक चप्पल में मोबाइल फोन छिपाकर आया था। बायो ब्रेक के दौरान वाशरूम से लैब की ओर वापस जाते समय यह परीक्षार्थी पेर घसीट कर चल रहा था। उसके चलने के तरीके से गार्ड को संदेह हुआ और चप्पल को उतरवाकर जांच की गई। तो जांच में पता चला कि चप्पल को काटकर मोबाइल फोन छुपाया था। हाईटेक तरीके से नकल करने वाले परीक्षार्थी आदित्य कुमार ( 20 साल ) मकान नं 11 मस्तान पारा सुकमा निवासी के ऊपर करवाई की गई है। यह मामला सिरसाकला भिलाई -3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में जेईई मेंस की परीक्षा के दौरान घटित हुई है। ION Digital Zone सिरसाकला, पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई-03 में NTA JEE Mains परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में परीक्षार्थी आदित्य कुमार द्वारा बायोब्रेक के दौरान वाशरूम जाकर लौटने के पश्चात पुनः सुरक्षा जांच में संदिग्ध गतिविधि पाई गई।सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान संदेह होने पर परीक्षार्थी की चप्पल की जांच की गई, जिसमें चप्पल के अंदर काटकर मोबाइल फोन छिपाया जाना पाया गया। उक्त सूचना पर वेन्यू कमांडिंग अधिकारी अजीत वर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। धारा 09 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
NTA JEE Mains परीक्षा के दौरान डिजिटल तरीके से नकल करते पकड़ा,,,,, युवा को हुआ पछतावा ,जीवन भर की पूंजी खराब
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



