भिलाई 12 जनवरी 2026। भाजपा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष श्री मनीष पाण्डेय ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सेक्टर-06 स्थित कालीबाड़ी पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दिवस पूरे देश में “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाया जाता है और युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है।इस अवसर पर श्री मनीष पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों और जीवन दर्शन से युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।इस दौरान श्री पाण्डेय ने कालीबाड़ी मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और संस्कृति से जुड़कर ही युवा अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी, तिलकराज यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आध्यात्मिकता और संस्कृति से जुड़कर ही युवा अपने जीवन को सार्थक बना सकते है : पांडे,,,,,, स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



